Daily 24 Hour Trending News - Letest daily hollywood, bollywood, tech news, business news, sport news sabhi ki news aapko yaha milegi...

Ads Here

Saturday, 7 July 2018

वोडाफोन यूजर्स 50 फीसदी छूट के साथ ले सकेंगे अमेजॉन की प्राइम मेंबरशिप

युवाओं की शॉपिंग एवं एंटरटेनमेन्ट की जरूरतों को समझते हुए वोडाफोन इण्डिया एवं अमेजॉन ने यूथ ऑफर ऑन अमेजॉन का ऐलान किया है, जिसके द्वारा 18-24 आयुवर्ग के वोडाफोन के प्रीपेड उपभोक्ता अमेजॉन की प्राइम की सालाना मेंबरशिप पर 50 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते हैं। वोडाफोन के युवा उपभोक्ता अब मात्र 499 रुपये में प्राइम के सभी फायदे पा सकते हैं।

अमेजॉन प्राइम अपने सदस्यों को फ्री एवं फास्ट डिलीवरी, अनलिमिटेड भारतीय एवं इंटरनेशनल वीडियो कन्टेन्ट, कई भाषाओं में अनलिमिटेड ऐड-फ्री म्युजिक तथा एक्सक्लूसिव डील्स के फायदे देता है। 16 जुलाई से पहले इस ऑफर के लिए साईन अप करने वाले उपभोक्ता 36 घण्टे के सेलेब्रेशन प्राइम डे (16 जुलाई दोपहर 12 बजे से 17 जुलाई रात 12 बजे तक) में भी हिस्सा ले सकेंगे और एक्सक्लूसिव लॉन्च, ब्लॉकबस्टर डील्स एवं एंटरटेनमेन्ट प्रीमियर्स का लाभ उठा सकेंगे।

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए वोडाफोन के उपभोक्ता माय वोडाफोन ऐप पर साईन अप कर सकते हैं और वोडाफोन के सुरक्षित पेमेन्ट प्लेटफॉर्म के माध्यम से रु 499 का भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद वे अमेजॉन डॉट पर साईन इन कर एक साल की प्राइम मेंबरशिप एक्टिवेट कर सकते हैं तथा अमेजॉन डॉट इन ऐप या वेबसाईट पर ढेरों आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।

इस ऑफर के द्वारा युवा उपभोक्ता न केवल टॉप ब्राण्ड्स पर एक्सक्लूसिव डील्स एवं हजारों आइटमों की फ्री, फास्ट डिलीवरी का लाभ उठा सकेंगे, बल्कि प्राइम वीडियो पर प्रीमियम मुवीज और टीवी शोज का लुत्फ भी उठा सकेंगे। वे किसी भी समय, किसी भी स्थान पर प्राइम वीडियो पर नई ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड, बॉलीवुड और भारतीय क्षेत्रीय फिल्मों, टॉप टीवी शो, स्टैंड अप कॉमेडी, किड्स प्रोग्राम तथा प्राइम ऑरिजिनल सीरीज जैसे ब्रेथ, इनसाईड ऐज, द ग्राण्ड टूर, अमेरिकन गॉड्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

जल्द ही इस सूची में कॉमिक स्टान और टॉम क्लोंसी का जैक र्यान भी शामिल हो जाएंगे। इसके अलावा उपभोक्ता कई भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, पंजाबी, तेलुगु, बंगाली में हजारों गानों को अनलिमिटेड ऑफलाईन डाउनलोड कर एड-फ्री म्युजिक का आनंद भी ले सकते हैं।

Source link  -https://www.amarujala.com/technology/tech-diary/vodafone-users-can-get-50-percent-discount-on-amazon-prime-membership?src=story-most-read

No comments:

Post a Comment