अभी तक गूगल का आर्टिफिशियल असिस्टेंट सिर्फ आपसे बातें ही कर रहा है लेकिन आने वाले समय में इसका नया अवतार कॉल सेंटर्स की छुट्टी कर देगा। मीडिा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गूगल असिस्टेंट के साथ वास्तविक आवाज की टेस्टिंग कर रहा है और इस नए असिस्टेंट को डुप्लेक्स (Duplex) नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि टेस्ट पास होने के बाद इसका इस्तेमाल कॉल सेंटर्स में होगा और इस कारण वहां काम कर रहे लोगों की नौकरी खत्म हो सकती है।
यह रिपोर्ट तब आई है जब क्लाउड आधारित कस्टमर सर्विस इंडस्ट्री में लगातार वृद्धि हो रही है, कम होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले साल क्लाउड आधारित कस्टमर सर्विस इंडस्ट्री में 6.8 बिलियन डॉलर की तेजी थी और 2022 तक इसके 20.9 बिलियन डॉलर पहुंचने की संभावना है। अमेजॉन, आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां क्लाउड कंप्यूटिंग और क्लाउड कॉल सेंटर पर पहले से ही काम कर रही हैं। हालांकि गूगल के एक प्रवक्ता ने कारोबार के लिए वे इसकी टेस्टिंग नहीं कर रहे हैं बल्कि कारोबार करने वाले लोग इस तकनीक की तलाश में हैं।
वैसे गूगल डुप्लेक्स सफल होता है तो कॉल सेंटर में काम करने वालों के बुरे दिन आ जाएंगे। हालांकि यह भी देखना दिलचस्प होगा कि गूगल का आर्टिफिशियल असिस्टेंट इंसानों से कैसे बात करता है और उनकी समस्याओं का समाधान करता है। आपको याद दिला दें कि गूगल ने इसी साल अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में गूगल असिस्टेंट का डेमो दिखाया था कि किस तरह वह इंसानों से बात करके होटल में सीट बुक कर रहा था।
Source link - https://www.amarujala.com/technology/tech-diary/google-duplex-assistant-may-replace-call-centers-says-report?src=story-most-read

No comments:
Post a Comment