जापान लिखा इतिहास का आधा नया पेज, उज्जवल भविष्य की उम्मीद जताई
जापान फुटबॉल संघ (जेएफए) प्रमुख ने विश्व कप में टीम के प्रदर्शन की आलोचना करने वालों को आड़े हाथ लिया है। हालांकि जापान को विश्व कप के नॉकआउट में पहुंचाने वाले अंतरिम कोच अकिरा निशिनो की जगह नए कोच की तलाश में है।
हालांकि, जापान के प्रदर्शन को घर पर बड़ी सराहना मिल रही है। टीम की वापसी पर प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कोच निशिनो का कहना है कि हमने इतिहास का नया पेज लिखा है, पूरा नहीं तो आधा पेज ही सही, लेकिन हमारा भविष्य उज्ज्वल है।
जेएफए अध्यक्ष कोजो ताशिमा ने उन कमेंटेटरों को आड़े हाथों लिया जिन्होंने पोलैंड के खिलाफ ग्रुप के अंतिम मैच में कोच की रणनीति पर सवाल उठाए थे। तब टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद सुरक्षात्मक खेल दिखाया था क्योंकि वह जानते थे कि अगर उन्होंने दो कार्ड नहीं देखे या ग्रुप के अन्य मैच में सेनेगल ने कोलंबिया को बराबरी पर नहीं रोका तो वह हार के बावजूद अगले दौर में पहुंच जाएंगे। जापान ने एक जीत हासिल की दस खिलाड़ियों से खेल रही कोलंबिया के खिलाफ जबकि दो बार वापसी करते हुए सेनेगल से 2-2 से ड्रॉ खेला।
amar ujala
Source link

![]() |
| जापान लिखा इतिहास का आधा नया पेज, उज्जवल भविष्य की उम्मीद जताई |
जेएफए अध्यक्ष कोजो ताशिमा ने उन कमेंटेटरों को आड़े हाथों लिया जिन्होंने पोलैंड के खिलाफ ग्रुप के अंतिम मैच में कोच की रणनीति पर सवाल उठाए थे। तब टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद सुरक्षात्मक खेल दिखाया था क्योंकि वह जानते थे कि अगर उन्होंने दो कार्ड नहीं देखे या ग्रुप के अन्य मैच में सेनेगल ने कोलंबिया को बराबरी पर नहीं रोका तो वह हार के बावजूद अगले दौर में पहुंच जाएंगे। जापान ने एक जीत हासिल की दस खिलाड़ियों से खेल रही कोलंबिया के खिलाफ जबकि दो बार वापसी करते हुए सेनेगल से 2-2 से ड्रॉ खेला।
amar ujala
Source link
No comments:
Post a Comment